O Level Practical Exam Kaise Hota hai 2025 | Live Demo! with Viva | Practical Exam Pattern

आज के बाद आपको ओ लेवल के प्रैक्टिकल पेपर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होगी और हम आपको प्रैक्टिकल पेपर में पूछे जाने वाले कॉमन प्रश्न-उत्तर के साथ-साथ सभी मॉड्यूल के लिए मोस्ट इम्पोर्टेन्ट प्रैक्टिकल पेपर प्रदान भी करेंगे।

O Level Practical Exam Kaise Hota hai?, कितने प्रश्न पूछे जाते है, प्रैक्टिकल कैसे करना, प्रैक्टिकल कितने समय का होता है, प्रैक्टिकल को पास कैसे करें? आदि हम आपको अभी बताएंगे।

O Level Practical Exam Kaise Hota hai

O Level Practical Exam Kaise Hota hai

आइये! अब हम गहराई से समझते है की ओ लेवल का प्रैक्टिकल कैसे होता है-

आप जिस भी मॉड्यूल का पेपर लॉक करते हो तो परीक्षा होने के 1 महीने के बीच NIELIT द्वारा आपके प्रैक्टिकल भी करवाए जाते है जिसके लिए अलग-अलग बैच बनाकर लगभग 1 माह में सभी विद्यार्थिओं को प्रैक्टिकल संपन्न करवाए जाते है जो की किसी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट या फिर इंजनियरिंग कॉलेज में होते है।

महत्वपूर्ण बात ये भी है की ओ लेवल के प्रैक्टिकल के लिए अलग से एडमिट कार्ड NIELIT द्वारा जारी किये जाते है जिसमें आपके सभी मॉड्यूल के प्रैक्टिकल की डेट दी जाती है तथा आपको किस बैच (बैच के नाम S1, S2, S3….. इस तरह होते है!) में रखा गया है ये और अन्य सभी जानकारी आपको एडमिट कार्ड पर प्रदर्शित मिलेगी। (admit card download kese karen step by step batado)

प्रैक्टिकल पेपर में साथ क्या लेकर जाना है

  • NIELIT के द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड।
  • आपका कोई भी ऐसा डॉक्यूमेंट जो की गवर्नमेंट द्वारा जारी किया गया हो तथा उसपे आपकी फोटो भी हो जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • आपका ओ लेवल का रजिस्ट्रेशन आईडी कार्ड जिसपे आपके रजिस्ट्रेशन की वेलिडेशन, कोर्स का नाम इत्यादि अंकित होते है।
  • आपकी दो पासपोर्ट साइज की फोटो।(इसकी कभी कभी जरूरत पड़ जाती है)

O Level Practical Exam Day (in Real Life)

note exam ka pattern kuchh change ho gya hai to aap ise bhi change kar do

  • आपको निर्धारित समयानुसार अपने प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। अगर आपको एडमिट कार्ड पर समय 9:30AM का है तो कोशिश करें की आप 9:00AM तक परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाएँ।
  • समयानुसार आपके परीक्षा केंद्र पर पहुँचने के बाद गेट पर चेकिंग करवाकर अपने परीक्षा हॉल में आपकी निश्चित शीट पर आपको बैठा दिया जायेगा। उस समय आपके सामने एक कंप्यूटर और उस पर आपके लिए एक A4 साइज की कॉपी होगी।
  • इसके बाद आपको प्रैक्टिकल पेपर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पेपर में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • ओ लेवल के नए पैटर्न के अनुसार प्रैक्टिकल पेपर में आपको कुल चार प्रश्न दिए जायेंगे, जिसमें से तीन प्रश्न करना अनिवार्य होता है।
  • प्रैक्टिकल एग्जाम में प्रश्नों की कुल संख्या 3/4 होती है, जिसमें से आपको कोई 2 प्रश्न करने अनिवार्य होते है। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 40 अंक दिए जायेंगे। इस प्रकार से कुल 80 नंबर का प्रैक्टिकल पेपर होता है तथा मौखिक के 20 नंबर मिलकर कुल 100 नंबर होते है।
  • प्रैक्टिकल पेपर के लिए आपको तीन घंटों का समय दिया जायेगा। आपको जो पेपर मिलता है उसी पर प्रश्नों के बाद उत्तर लिखने के लिए खाली पेज दिया होता है। प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा अर्थात वाइवा समाप्त होने के बाद परीक्षक आपसे पूरा पेपर जमा करवा लेंगे।

तो कुछ इस प्रकार से आपका तीन घंटे चलने वाला प्रैक्टिकल समाप्त हो जायेगा।

प्रैक्टिकल पेपर में आपके मॉड्यूल के अनुसार प्रश्न ही पूछे जायेंगे, अगर आप जानना चाहते है की किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है तो हम नीचे यहाँ कुछ लिंक्स आपसे शेयर कर रहे जिनमें आपको प्रत्येक मॉड्यूल के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जायेंगे।

हम बहुत जल्द आपको प्रैक्टिकल पेपर के प्रश्न-उत्तर प्रदान करेंगे, बस थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए!

आपको कंप्यूटर पर ही पेपर करना होगा। कुछ मॉड्यूल में आपसे कोड लिखवाएंगे तो कुछ में आपसे लिब्रेऑफिस प्रोग्राम्स में टेबल बगेरा बनवाएंगे।

वैसे हमने ऊपर भी आपको प्रैक्टिकल पेपर के कुछ इम्पोर्टेन्ट प्रश्न के लिंक शेयर कर ही दिए है, आप उनको जरूर देखिएगा।


O Level Practical Exam संबंधी FAQs

प्रश्न 1: क्या रविवार के दिन ओ लेवल का प्रैक्टिकल होता है?
उत्तर: जी हाँ, रविवार के दिन भी ओ लेवल का प्रैक्टिकल होता है।

प्रश्न 2: ओ लेवल प्रैक्टिकल पेपर में कितने प्रश्न पूछे जाते है?
उत्तर: कुल चार प्रश्न पूछे जाते है जिनमें से तीन प्रश्न करने अनिवार्य होते है।

प्रश्न 3: ओ लेवल का प्रैक्टिकल पेपर किस भाषा में होता है?
उत्तर: प्रैक्टिकल पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में होता है।

प्रश्न 4: ओ लेवल प्रैक्टिकल पेपर का एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना होता है?
उत्तर: जी हाँ, आपको रजिस्ट्रेशन आईडी खोलकर उसमें से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट करवाना होगा।

प्रश्न 5: ओ लेवल का प्रैक्टिकल पेपर में नेगेटिव मार्किंग होता है?
उत्तर: जी नहीं, ओ लेवल के प्रैक्टिकल पेपर में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

अगर आप यहां तक पहुंच ही गए हैं तो इसका मतलब यह है कि अब आपको o Level Practical Paper Pattern 2023 संबंधित किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है।

अगर आपको लगता है अगर आपका कोई ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर इस आर्टिकल में आपको नहीं मिला है तो आप बेझिझक नीचे दिए गए टिप्पणी डिब्बे में टिप्पणी कीजिए, मैं आपको जरूर रिप्लाई करूंगी।

लेकिन! आप इस आर्टिकल को अपने किसी भी एक ऐसे दोस्त को जरूर शेयर करेंगे जो ओ लेवल कोर्स करने के बारे में सोच रहा है।

मैं ये तो बताना ही भूल गई🤭, हमने आपके लिए एक टेलीग्राम चैनल भी बनाया है जहां पर हम आपको ओ लेवल की लाइव अपडेट देते रहेंगे, तो उसे ज्वाइन करना बिल्कुल मत भूलना वैसे यहां पर टेलीग्राम चैनल का लिंक भी दिया है!👉 https://t.me/olevelstudyy

और हां! याद रखना “अगर करनी है ओ लेवल कोर्स की तैयारी तो ओ लेवल स्टडी डॉट कॉम (olevelstudy.com) है सबसे न्यारी!”😊✌️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Scroll to Top